MP: भारी बारिश का हाई अलर्ट, CM मोहन यादव ने कलेक्टर को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश की चेतावनी और कल उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित और प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहने को कहा है.
मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी संबंधित एवं प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारियां पूरी करने और जरूरी संसाधनों को पहले से जुटाकर तैनात रखने को कहा है। यानी मौसम का अलर्ट आते ही मोहन सरकार ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से आज शाम भारी बारिश की चेतावनी और कल दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव के सभी जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर बिना देरी किए तत्काल कार्रवाई की जाए…
भारी बारिश के दौरान जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर या किसी अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री का फोकस साफ है… बारिश से पहले तैयारी… बारिश के दौरान निगरानी, और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत एवं बचाव।



