एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में दोनों के बीच सियासी गुफ्तगू

मध्य प्रदेश की राजनीति में सोमवार को उस वक्त चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, जब मुख्यमंत्री  मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच मुख्यमंत्री निवास में अहम मुलाकात हुई। दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच बंद कमरे में महत्वपूर्ण मुद्दों पर सियासी गुफ्तगू हुई जिसके अलग अलग मायने निकाले जा रहे है। 

भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच हुई मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक प्रदेश के संगठनात्मक और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि प्रदेश में लंबे समय से लंबित विभिन्न राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी मंथन किया गया। इसी के साथ इंदौर और भोपाल विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों के नामों पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आ रही है।

सूत्रों की मानें तो बैठक में प्रदेश के किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। खरीफ सीजन के दौरान खाद की उपलब्धता, किसानों को समय पर उर्वरक वितरण, सोयाबीन की फसल की स्थिति और मूंग खरीदी की व्यवस्था जैसे विषयों पर रणनीति तैयार की गई। दोनों नेताओं ने किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान की इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button