एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में होगी झमाझम बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सागर, दमोह, बैतूल, देवास, आलीराजपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा और अनूपपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं, रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य जिलों भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, राजगढ़ और आगर-मालवा में भी कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button