एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मेधावी स्टूडेंट्स की लगने वाली है लॉटरी, CM मोहन यादव के निर्देश, खाते में आएंगे इतने रूपए

मध्य प्रदेश के 80 हजार से ज्यादा होनहार छात्रों की अब लॉटरी लगने वाली है….एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी….1 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद यह बड़ी सौगात देने जा रहे हैं… यानी अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों के लिए अब मेहनत का इनाम सीधे बैंक अकाउंट में..

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है…प्रदेश के 80 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि मिलने जा रही है… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं… 1 सितंबर को छात्रों के बैंक खातों में 25 हजार रुपए की यह प्रोत्साहन राशि पहुंचने की उम्मीद है…

यानी जिन छात्रों ने 12वीं में शानदार प्रदर्शन किया है… उनके लिए अब मेहनत का इनाम डिजिटल सुविधा के रूप में मिलने जा रहा है… 80 हजार से ज्यादा छात्रों के खाते में 25-25 हजार रुपए… लैपटॉप खरीदने के लिए यह राशि सीधे विद्यार्थियों को दी जाएगी… सरकार का मकसद छात्रों को पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है… कुल मिलाकर जिन होनहार विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उनके लिए अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button