एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: रक्षाबंधन पर बहनों के बीच CM मोहन यादव, सफाई मित्रों और महिला पुलिसकर्मियों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला…मुख्यमंत्री ने उज्जैन में सफाई मित्र बहनों और महिला पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया… बहनों से राखी बंधवाई, उपहार दिए और फिर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया… लेकिन इस रक्षाबंधन में सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि सम्मान और अपनत्व का सियासी संदेश भी नजर आया…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे तो सबसे पहले शहर को स्वच्छ रखने वाली सफाई मित्र बहनों के बीच आए… बहनों ने सीएम की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की… इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर सफाई मित्र बहनों का सम्मान किया और उन्हें उपहार भी भेंट किए…

सीएम ने संदेश दिया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई मित्रों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है… उनके सम्मान के बिना स्वच्छता की कोई भी तस्वीर पूरी नहीं हो सकती…रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में महाकालेश्वर मंदिर की महिला सुरक्षा गाड्र्स, महिला सफाई मित्र और महिला ऑपरेटर भी शामिल रहीं… मुख्यमंत्री ने बहनों के साथ आत्मीय मुलाकात कर उनके योगदान कि सराहना की है…

इसके बाद सीएम उज्जैन पुलिस लाइन भी पहुंचे… यहां महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी… सीएसपी से लेकर कॉन्स्टेबल तक महिला पुलिसकर्मियों ने रक्षाबंधन के इस खास आयोजन में हिस्सा लिया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button