Ujjain: क्षिप्रा नदी में विसर्जित की पिता की अस्थियां, भावुक हुए CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने स्वर्गीय पिता की अस्थियां शिप्रा नदी में प्रवाहित की। गुरुवार सुबह सीएम अपने परिवार के साथ अंतिम संस्कार वाली जगह पहुंचे जहाँ क्रिया विधि के बाद पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए शिप्रा नदी में उतरे और अंतिम विदाई दी।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन मंगलवार की शाम हुआ बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार की सुबह मोहन यादव अपने परिवार के साथ अंतिम संस्कार वाले स्थान शिप्रा तट पर पहुंचे और अस्थि विसर्जन की क्रिया विधि की।
विधि विधान से क्रिया विधि करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव शिप्रा नदी में उतरे और पिता की अस्थियों को प्रवाहित किया। पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के दौरान मोहन यादव के आँखों में आंसू आ गए।
बता दे की मोहन यादव के पिता स्वर्गीय पूनमचंद यादव एक हफ्ते से बीमार थे और उज्जैन के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 100 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। अंतिम यात्रा में शिवराज सिंधिया सहित प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल हुए थे।