एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मंडला में CM मोहन यादव के निशाने पर कांग्रेस, बोले- ट्रांसफर के नाम से अधिकारियों को डराते थे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला दौरे आए, यहां उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को बोनस राशि का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वनवासी और तेंदूपत्ता संग्राहक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि, बालाघाट और मंडला में ट्रांसफर के नाम से अधिकारियों को कांग्रेसी डराते थे.

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में अधिकारियों को बालाघाट और मंडला जैसे जिलों में ट्रांसफर करने के नाम पर डराया जाता था। हमारी सरकार ने सबसे पहले लाल सलाम को आखिरी सलाम किया है.

इसी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, कांग्रेस के समय स्कूल में बैठने के लिए टाटपट्टी नहीं थी. हमारी सरकार के माध्यम से हम टॉप करने वाले बच्चों को लैपटॉप और स्कूटी दे रहे हैं.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट दौरे आए, यहां उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को बोनस राशि का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button