CM Shivraj का बड़ा बयान, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर कसा तंज
![](https://mpnewstv.com/wp-content/uploads/2023/09/Picsart_23-09-08_21-03-52-144-3-scaled.jpg)
MP में विधानसभा चुनाव के बीच सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच अब हाई कमान की ओर से दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को दिल्ली बुलाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है, जहां उन्होंने इसे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच बढ़ती दूरियों से जोड़कर देखा है।
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाने पर सीएम शिवराज ने तंज कसे हुए कहा की, कांग्रेस के जय और वीरू झगड़ रहे हैं, आपस में, और ये लड़ रहे हैं, लूट के माल के लिए। जय और वीरू तो लूटते ही थे, इनका झगड़ा है लूट के माल के लिए।
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि, कमलनाथ का ये प्रदेश है ही नहीं, उनको मध्य प्रदेश से लगाव है ही नहीं, वो मध्य प्रदेश को बदनाम करते हैं। चौपट प्रदेश कहना मध्य प्रदेश का अपमान है। मध्य प्रदेश की जनता का अपमान है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो हाई कमान की ओर से दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है, जहां उन्होंने इसे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच बढ़ती दूरियों से जोड़कर देखा है।