Diwali पर CM Shivraj की ताबड़तोड़ जनसभाएं, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
![](https://mpnewstv.com/wp-content/uploads/2023/10/Screenshot_20231030_233813_Facebook-780x470.jpg)
MP विधानसभा चुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है ,ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशियों के लिए सबसे ज्यादा मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां चुनावी व्यस्तता के बीच सीएम शिवराज पत्नी साधना सिंह के साथ बाजार पहुंचे जहां उन्होंने दीपावली की खरीदारी की और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली पर भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कर वोट मांगे, इससे पहले सीएम अपने परिवार के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति लेने के लिए न्यू मार्केट पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश वासियों को दीपोत्सव के पर्व की शुभकामनाएं भी दी है।
वहीं प्रदेश के कई जिलों में जनसभाएं करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। और प्रदेश की सुख शांति समृद्धि के लिए दुआ मांगी।
कुल मिलाकर देखा जाए तो दीपावली के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर विपक्षियों को परास्त करने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया।