Digvijay Singh ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद, जन आक्रोश यात्रा में दिखाया दम

उज्जैन जिले में आयोजित जन आक्रोश यात्रा का हिस्सा बनने आए कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया.
पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह घटि्टया विधानसभा में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में शामिल होने आए थे। इससे पहले वे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने चांदी द्वार से महाकाल के दर्शन किए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, सीएम से लेकर सभी मंत्रियों के टिकट कटेंगे। जो बिकने वाले थे, सब बिक गए, अब कोई बिकने वाला नहीं है।’ कांग्रेस के पक्ष में लहर है।
उज्जैन में राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव में बीजेपी टिकट नहीं देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह घबराए हुए हैं। कई मंत्रियों के टिकट काटकर गुजरात जैसा प्रयोग हो सकता है। लेकिन, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता मन बना चुकी है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन जिले में आयोजित जन आक्रोश यात्रा का हिस्सा बनने आए कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया.