Indore बना नंबर 1, ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ में मिला ‘बेस्ट स्मार्ट सिटी’ का अवॉर्ड
इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023 में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर शहर को “बेस्ट स्मार्ट सिटी” का अवार्ड प्रदान किया है। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. स्वच्छता, शहरी पर्यावरण, जल आपूर्ति, कोविड काल में नवाचार, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण के लिए टिकाऊ वातावरण और अर्थव्यवस्था संबंधी प्रयासों में उम्दा प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों के अलावा 100 शहरों में से “सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी” अवार्ड प्रदान किया गया है।
प्राप्त हुआ है। स्मार्ट शहरों के विकास में योगदान के लिए इंदौर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कॉन्क्लेव के अंतर्गत 27 सितंबर को विभिन्न श्रेणियों के 66 पुरस्कार विभिन्न शहरों और संस्थाओं को प्रदान करने की घोषणा की गई है।
इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार अतिथियों का आगमन हुआ है। इसमें देश के स्मार्ट शहरों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, महापौर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्मार्ट सिटी के अलावा अन्य शहरों के भी महापौर, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी भाग ले रहे हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 26-27 सितंबर 2023 को इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉनक्लेव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई हैं। कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड भी दिया है.