Indore में मंत्री इंदर सिंह परमार, बांग्लादेश में हिन्दू अत्याचार पर दिखाया आक्रोश
जिस बांग्लादेश को हमारी सेना ने आज़ाद कराया. वहीं लोग हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहे है। मंदिर तोड़े जा रहे है। भारत में इसे लेकर आक्रोश है। संयुक्त राष्ट्र इसमें हस्तक्षेप करे। ये बात उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार नहीं कही।
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत में आक्रोश है , हिन्दू संगठन लगातार भारत बंद के तहत आक्रोश जाता रहे है , इंदौर में भी 4 दिसंबर को करीब 2 लाख लोग सैकड़ों पर उतरकर आक्रोश जाहिर करेंगे, जिसे लेकर मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि जिस बांग्लादेश को हमारी सेना ने आज़ाद कराया, वही लोग वहां के हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहे है, भारत ही ऐसा देश है जो दुनिया के हिन्दुओं के बारे में खड़ा होता है। बांग्लादेश सरकार इ खिलाफ आक्रोश है। जितने भी देश है वे चुप है, संयुक्त राष्ट्र को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार इंदौर स्थित रेसीडेंसी कोठी में मीडिया से रूबरू हो रहे थे ,,इस दौरान उन्होंने राष्ट्रिय शिक्षा निति को लेकर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि लोग सोच रहे है कि राष्ट्रिय शिक्षा निति में धर्म और अध्यात्म को जोड़ा जा रहा है, लेकिन मुद्दापूर्ण शिक्षा का परिवर्तन हो रहा है , समाज में जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण लोगो तक नहीं पहुंचा उसपर अध्यन करके पाठ्यक्रम बनाने का काम किया जा रहा है। इसके मूल में भारत होगा.