MP को मिली नई पहचान, टाइगर स्टेट बना मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश का रातापानी सेंचुरी टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र घोषित होने से मध्यप्रदेश अब वास्तविक रूप में टाइगर स्टेट बन गया है। एक लंबे अंतराल के बाद मध्यप्रदेश को यह सौगात मिली है। केन्द्र सरकार के अनुमोदन के पश्चात मध्यप्रदेश देश का आठवां टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की है.
प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने वन्य पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मध्यप्रदेश को हमेशा प्राथमिकता दी है, जिसका परिणाम श्योपुर के कूनो में चीते और उसके बाद रातापानी को टाइगर बफर क्षेत्र का अनुमोदन दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, रातापानी टाइगर रिजर्व में कोर एरिया 763.812 वर्ग किलोमीटर तथा बफर एरिया 507.653 वर्ग किलोमीटर इस तरह कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर रहेगा। इसमें रायसेन, सीहोर, भोपाल जिले में स्थित राजस्व और वन क्षेत्र की भूमि शामिल है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, रातापानी को टाइगर रिजर्व घोषित करने से पर्यटन तो प्रोत्साहित होगा ही साथ में रातापानी टाइगर रिजर्व का संपूर्ण कोर क्षेत्र रातापानी अभयारण्य के सीमा के भीतर है। ग्रामीणों के वर्तमान अधिकार में कोई परिवर्तन नहीं होगा बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को पर्यटन के कारण नये रोजगार सृजित होने से आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश का रातापानी सेंचुरी टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र घोषित होने से मध्यप्रदेश अब वास्तविक रूप में टाइगर स्टेट बन गया है। एक लंबे अंतराल के बाद मध्यप्रदेश को यह सौगात मिली है। केन्द्र सरकार के अनुमोदन के पश्चात मध्यप्रदेश देश का आठवां टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की है.