उज्जैन रेप कांड पर आगबबूला हुआ कमलनाथ, बोले- MP में ठप्प है कानून व्यवस्था !

उज्जैन में फुटपाथ पर महिला से दरिंदगी की घटना को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प है। हर जिलों में लूट और रेप हो रहे है। कमलनाथ ने मोहन सरकार पर जमकर जुबानी तीर चलए।
उज्जैन में एक महिला के साथ सरेराह रेप हुआ। आरोपी ने शहर के कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। किसी ने इस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद सूबे की सियासत गरमा गई। कांग्रेस के तमाम नेता प्रदेश सरकार पर हमलावर है। वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प पड़ गई है। लूट और रेप की घटना हर जिले में हर जगह चल रही है।
वही प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कमलनाथ ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं हर जगह हो रही है। कुछ घटनाएं सामने आ जाती है तो कुछ दबी रह जाती है।
बता दे कि, उज्जैन की घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर की गई है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस घटना को लेकर एमपी कांग्रेस के X हैंडल से पोस्ट किया गया- ‘शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन। सत्ताधीशों, शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो।’