Indore में इस दिन आएगा मानसून, जमकर बरसेंगे बदरा

मध्य प्रदेश में अब तक मानसून की आमद नहीं हुई है। यही कारण है कि, मानसून की धीमी रफ्तार अब लोगों को परेशान कर रही है। इधर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून का इंतजार किया जा रहा है, जहां भोपाल और आसपास के शहरों में हो रही भारी बारिश के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसून कब तक आएगा, इसे लेकर कयास लगाया जा रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अपना असर दिख रहा है, जिसके बाद अब धीरे-धीरे मानसून मध्य प्रदेश की और आगे बढ़ेगा। वहीं इंदौर में मानसून की आमद 23 जून तक होने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार जारी है, जहां मानसून के इंतजार के बीच प्री मानसून एक्टिविटी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपना असर दिख रही है। मध्य प्रदेश आ रहे मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ रहे मानसून के मध्य प्रदेश पहुंचने में कुछ दिनों का इंतजार है।