एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: इंदौर में मातृ सम्मेलन का आयोजन, “समवर्धिनी- चिंतन भारतीय स्त्री का” विषय पर हुई चर्चा

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया, डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी सेवा न्यास, इंदौर की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में “समवर्धिनी- चिंतन भारतीय स्त्री का” विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे.

इस सम्मेलन की मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल की राष्ट्रीय महिला प्रकल्प की प्रमुख अरुंधती कावडकर रहीं. सम्मेलन की अध्यक्षता प. पू. श्री श्री भक्तिप्रिया एवम निना विनोद अग्रवाल ने की। सम्मेलन के आयोजन की भूमिका विश्व हिंदू परिषद की प्रांत संयोजिका डॉ माला ठाकुर रखी। स्वागत समिति में डॉ. नीरजा पुराणिक, डॉ. माया वोहरा, साक्षी अग्रवाल, हर्षिता सिंह, सोनिया ठकराल, डॉ. नीति गुप्ता, श्रेष्ठा गोयल, अमृता नारंग, डॉ. शुभांगी महाशब्दे उपस्थित रही. मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मंडल की राष्ट्रीय महिला प्रकल्प की प्रमुख अरुंधती कावडकर ने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि, भारत के पुनरूत्थान में महिलाओ को मन से तयार होने की आवश्यकता है।

चर्चा सत्र मे स्थानीय महिलाओ की समस्याओ पर समाधान के लिये हम मिलकर क्या कर सकते हैं, इस पर चर्चा हुईं। चर्चा प्रवर्तक राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत संयोजिका अनघा ताई साठे, माला ठाकुर एवम शालिनि रतौरिया थी।

समापन सत्र मे मुख्य वक्ता शताब्दी पांडे ने पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण न करते हुए भारत की परंपराओं को सहेज कर आने वाली पीढ़ी को देने में महिलाओ की सक्रीय भूमिका होनी चाहिए, इस पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में विभाग की कार्यवाहिका आरती मिश्रा ने आभार व्यक्त किए। इस सम्मेलन में 1500 प्रबुद्ध महिलाएं जैसे कि डॉक्टर्स, इंजिनियर, CA, प्राध्यापक, उद्योजिका आदि सहभागी हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button