एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

हरियाणा की चुनावी पिच पर MP के सचिन!, कांग्रेस आलाकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश केखरगोन के कसरावद से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री सचिन यादव को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए  गुरुग्राम लोकसभा का AICC ऑब्ज़र्वर बनाया गया है। हरियाणा के यादव वोटों को साधने के लिए सचिन को जवाबदारी दी गई है।

हरियाणा की चुनावी पिच पर एमपी कांग्रेस के सचिन को राहुल गांधी ने उतारा है, जी हां हरियाणा  के आगामी विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता भी दम दिखाएंगे। जातिय समीकरण के हिसाब से कांग्रेस आलाकमान एमपी के कांग्रेस नेताओं को मैदान में उतार रहा है। गुरुग्राम में यादव वोट बैंक को देखते हुए राहुल गांधी ने पूर्व मंत्री सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा का ऑब्ज़र्वर बनाया है।

बता दें कि, हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होने वाले है। वहीं गुड़गांव जिला यादव बाहुल्य है। हरियाणा में लगभग 12 प्रतिशत यादव वोटर है। यहां तकरीबन 20 सीटें ऐसी है, जहां यादव वोटरों का दबदबा है।

गुड़गांव गुरुग्राम लोकसभा सीट के अंदर 9 विधानसभा सीटें आती हैं, इसमें बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना शामिल है। यादव वोटरों को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने सचिन यादव को ऑब्ज़र्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button