क्या कमलनाथ छोड़ देंगे कांग्रेस?, दिल्ली से दिए खास संकेत

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इतना हीं नहीं छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने एक्स (ट्विटर) हैंडल से अपनी प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम भी हटा दिया है। इसी बीच कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, आप इतना उत्साहित क्यों हो रहे है, कांग्रेस छोड़ी तो दूंगा सूचना।
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने की कमलनाथ की अटकलों को अफवाह बताया। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, “ये खबरें निराधार हैं। क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि, इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है। जिनके नेतृत्व में 2 महीने पहले हमने चुनाव लड़ा। जिन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्योछावर करता रहा, क्या वो कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं।”