एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: बागेश्वर बाबा की कथा में भक्ति का भौकाल, रामकथा में भीड़ देखकर सभी हैरान

राजस्थान में आयोजित बागेश्वर बाबा की कथा में भक्ति का भौकाल देखने को मिला , रामगंज मंडी बागेश्वर महाराज की श्रीराम कथा में हिंदू समाज का सैलाब उमड़ा,  लाखों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर कथा का आनंद लिया तो जिसने देखा वो देखते ही रह गया। 

विश्व प्रसिद्द बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा में दिन ब दिन आस्था का सैलाब बढ़ता ही जा रहा है।  राजस्थान के रामगंज मंडी में आयोजित गौ माता महोत्सव एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन हो रहा है , तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, कथा के अंतिम दिन करीब 5 से 6 लाख भक्तों ने एक साथ बैठकर श्रीराम कथा को सुना

पंडाल के भीतर से लेकर पूरे मैदान तक श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब नजर आया, ड्रोन से लिए गए वीडियो में इस आयोजन की भव्यता और आस्था का सैलाब साफ तौर नजर आ रहा है। वही ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है

गांव से लेकर नगरों तक से श्रद्धालु रामगंज मंडी पहुंचे और सनातन परंपरा के प्रति अपनी आस्था और एकजुटता प्रदर्शित की , आस्था, अनुशासन और एकता की इस तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button