MP: उम्मीदों का शहर इंदौर, CM मोहन यादव करेंगे विशेष संवाद

प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव के लिए इंदौर वो शहर है, जो अपने साथ-साथ पूरे प्रदेश को विकास के पंख लगाने के लिए सक्षम है. यही कारण है की, इंदौर की योग्यता और असीम संभावनाओं को देखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर की तरक्की पर एक विशेष संवाद करने जा रहे हैं. इस संवाद में सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर से जुड़ी उम्मीदों पर चर्चा करेंगे.
सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस विशेष संवाद की बागड़ोर सांसद शंकर लालवानी को सौंपी गई है, जहां 3 जुलाई शुक्रवार को जामावर हॉल, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित होने वाले इस विशेष संवाद में सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर से जुड़ी उम्मीदों पर बात करेंगे.
इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी राम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, मनोज पटेल, उषा ठाकुर, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चाव़ड़ा मौजूद रहेंगे.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर से जुड़ी उम्मीदों पर बात करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर की संभावनाओं और एमपी के विकास में इंदौर के विशेष योगदान पर संवाद कर सकते हैं.



