MP में BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए ये खास वादे
![](https://mpnewstv.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231111-WA0171-780x470.jpg)
MP विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच BJP ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जहां BJP ने मध्य प्रदेश की जनता से तमाम वादे किए हैं। चलिए, अब हम आपको बताते हैं कि, मतदान से 6 दिन पहले जारी हुए BJP के घोषणा पत्र में मध्य प्रदेश की जनता से लिए क्या कुछ वादे किए गए हैं।BJP की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र में जिन बातों का जिक्र है उसमें प्रमुख तौर पर
• गेहूं 2700 और धान 3100 रुपए क्विंटल खरीदेगी बीजेपी
• तेंदूपत्ता 4000 प्रति मानक
• विंध्य एक्सप्रेस, मध्य भारत एक्सप्रेस
• रीवा और सिंगरौली में एयरपोर्ट
• ग्वालियर और जबलपुर में भी मेट्रो
• लाड़ली बहनों को पक्के मकान दिए जाएंगे।
• हर ST ब्लॉक में खुलेगा मेडिकल कॉलेज।
• गरीब परिवार के बच्चों के लिए 12वीं तक की शिक्षा फ्री।
• गरीब कल्याण अन्न योजना में चावल-गेहूं-दाल के साथ सरसों तेल, शक्कर देंगे।
• एमपी में बनाएंगे 13 सांस्कृतिक लोक।
• 3 लाख करोड़ रुपए आदिवासी कल्याण के लिए।
• ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए योजना, 15 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा
• 450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा।