MP: जापान यात्रा पर जाएंगे CM मोहन यादव, निवेश और रोजगार की होगी बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी को विदेश यात्रा पर जाएंगे, जहां वे तकनीकी रूप से सक्षम जापान में 4 दिन अलग-अलग शहरों में रहेंगे। इसी के साथ सीएम मोहन यादव का फोकस, बेस्ट जापानी तकनीकों को मध्यप्रदेश की जमीन पर उतारना होगा.
कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। निवेश और रोजगार के लिए सीएम यादव विदेश यात्रा करेंगे। 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी, जिसमें इंग्लैंड और जर्मनी के साथ जापान हमारा पार्टनर होगा। प्रदेश के गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा। गरीबी उन्मूलन के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित होंगे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी को विदेश यात्रा पर जाएंगे, जहां वे तकनीकी रूप से सक्षम जापान में 4 दिन अलग-अलग शहरों में रहेंगे।