MP विधानसभा का बजट सत्र, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा हैं। विधानसभा घेराव करने पर कहा कि सरकार युवा, महिला और किसानों के बारे में नहीं सोच रही है, इसलिए कांग्रेस आंदोलन कर रही है।
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश सरकार विषय से भटकाना चाह रही है। सरकार जो पैसा खर्च कर रही है विधायकों पर खर्च कर रही है। मुद्दों से भटकाना चाहती है। वहीं लेखानुदान पर सदन में होने वाली चर्चा पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस पर बात होनी चाहिए। सार्गर्भित चर्चा होनी चाहिए। उमंग सिंघार ने किसानों की गिरफ्तार पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कभी किसानों के पक्ष में नहीं रही है। किसान शहीद हुए, क्या देश के किसानों को संपन्न नहीं होना चाहिए? कांग्रेस से राज्यसभा नाम के चयन पर कहा कि आज शाम तक नाम जारी हो जाएगा।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक अजय बिश्नोई ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक सदन में सवाल जवाब नहीं कर पा रहे है। वे कमजोर पड़ रहे होंगे, इसलिए बाहर से भीड़ बुला रहे हैं। कांग्रेस के जो भी मुद्दे हैं, सदन में सवाल जवाब करें।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा हैं। विधानसभा घेराव करने पर कहा कि सरकार युवा, महिला और किसानों के बारे में नहीं सोच रही है, इसलिए कांग्रेस आंदोलन कर रही है।