CM Shivraj ने शक्ति के पर्व पर की देवी साधना, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

देशभर में महानवमी पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर महानवमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह ने कन्या पूजन किया. कन्या पूजन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को महानवमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं.
मुख्यमंत्री आवास में हुए कन्या पूजन कार्यक्रम में लगभग 350 से भी ज्यादा कन्याएं मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर देश व प्रदेश वासियों को नवरात्रि व महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हमने 9 दिन माँ की उपासना की, आज कन्याएं यहां आई है, ये कन्या नहीं हैं, बेटियाँ हैं। हम इनमें साक्षात देवियों को देखते हैं। भारतीय संस्कृति में हमेशा बहन-बेटियों और स्त्रियों का स्थान बहुत ऊंचा रहा है, जहां माँ-बहन और बेटी का सम्मान होगा वहाँ भगवान निवास करेंगे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो देशभर में महानवमी पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर महानवमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।