एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में स्थापित होगी स्वामी विवेकानंद की सबसे ऊँची प्रतिमा, CM डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

प्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापना के लिये भूमिपूजन किया। महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है, जिसे मोहन सरकार की मदद से जल्द साकार स्वरूप दिया जाएगा।

सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह भव्य प्रतिमा स्वामी जी की शिक्षाओं और दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में CM डॉक्टर मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा मौजूद रहे।

इस प्रतिमा का निर्माण देश के ख्याति प्राप्त मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने देशभर में कई प्रतिष्ठित मूर्तियाँ निर्मित की हैं।

प्रतिमा स्थल पर स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित एक विशेष गैलरी भी स्थापित की जाएगी, जहाँ चित्रों, दस्तावेज़ों और डिजिटल माध्यमों से युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।

यह स्थान इंदौर के लिए एक नई पहचान, सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन विकास का केंद्र बनेगा। इंदौर नगर निगम का यह प्रयास केवल एक भव्य प्रतिमा की स्थापना नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक मूल्यों और स्वामी विवेकानंद जी की विरासत को संजोने की दिशा में एक ठोस कदम है। यह परियोजना न केवल इंदौर बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी ने कहा कि, यह प्रतिमा न केवल युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से अवगत कराएगी, बल्कि उन्हें उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित करेगी। स्वामी जी के आदर्श आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं और यह स्मारक उनके विचारों को स्थायी रूप देगा।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापना के लिये भूमिपूजन किया। महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है, जिसे मोहन सरकार की मदद से जल्द साकार स्वरूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button