MP: इंदौर की 150 साल पुरानी छावनी ध्वस्त, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कार्रवाई

इंदौर की छावनी में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हुई कार्रवाई ने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी है। कभी रौनक से भरी रहने वाली ये छावनी मलबे के ढेर और धूल के गुबार में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है, ये नजारा ईरान-गाजा से कम नहीं, अब व्यापारियों ने पोस्टर लगाकर कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया है जिसकी शहर में हर तरफ चर्चा है। देखिए ये खास रिपोर्ट
इंदौर की ऐतिहासिक छावनी जहाँ कभी बाजारों की चहल-पहल और दुकानों की रौनक हुआ करती थी, वहीं हर तरफ मलबा, टूटे मकान और उड़ती धूल नजर आ रही है। नगर निगम की ओर से सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की गई इस कार्रवाई को एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है लेकिन हालात अब जस के तस हैं। मलबा अब तक नहीं हटाया गया आवागमन पूरी तरह बाधित है, व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है।
छावनी में जगह-जगह लगे पोस्टर भी लोगों के गुस्से को बयां कर रहे हैं। छावनी की बर्बादी का तमाशा देखने वालों, आपका स्वागत है. हमारी, कल तुम्हारी बारी है.
स्मार्ट प्लान के तहत पहले 80 फीट सड़क का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे बाद में घटाकर 60 फीट कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद पारंपरिक दुकानों और पुरानी पहचान को नहीं बचाया जा सका। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या इस तोड़फोड़ का कोई बेहतर विकल्प हो सकता था?



