MP: PM नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, CM मोहन यादव ने किया हनुमान चालीसा पाठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है। इसी ऐतिहासिक अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में विशेष पूजा-अर्चना की है। सीएम मोहन यादव गुफा मंदिर आए और हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार लंबे कार्यकाल को लेकर देशभर में जश्न और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेका, हनुमान चालीसा का पाठ किया और देश के प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा की कामना की है।
सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक समय तक देश की सेवा कर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। और विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को लेकर जहां देशभर में उत्साह का माहौल है. वहीं राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।



