Bhopal news: सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों को साध्वी प्रज्ञा की दो टूक, कही ये बात

सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद यह सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने स्टालिन के बयान को दोहराते हुए कहा कि, सनातन डेंगू बुखार की तरह है और इसे मिटाना जरूरी है। वहीं अभिनेता प्रकाश राज और स्टालिन के बयान पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ये नायक नहीं, खलनायक हैं। जो देश और धर्म के खिलाफ बोले तो वो खलनायक ही होगा। मैं कहती हूं कि, जिसने सनातन को कुष्ठ रोग, मलेरिया, डेंगू और एड्स कहा है, उसको इन रोगों का सुख भोगने को भी मिले। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। भारत और इंडिया नाम को लेकर मचे विवाद पर प्रज्ञा सिंह ने कहा कि भारत तो भारत है, नाम कबसे बदलने लग गए।भारत सदैव भारत ही रहेगा, इंडिया का कोई मतलब नहीं है। वहीं इंडिया नाम के गठबंधन पर प्रज्ञा सिंह ने कहा कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है, नाम बदलने से कर्म नहीं बदलेंगे।