एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: CM मोहन यादव ने फिर की बड़ी सर्जरी, 14 IPS अफसर इधर से उधर

मध्यप्रदेश में एक बार फिर IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 14 IPS अधिकारियों का तबादला किया है।  इस तबादला सूची में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट से जुड़ा अहम बदलाव भी शामिल है।

मध्यप्रदेश में एकबार फिर मोहन सरकार की तबादला एक्सप्रेस चली है , इस बार एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है, गृह विभाग ने 14 IPS अफसरों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। भोपाल के मौजूदा पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र की जगह संजय कुमार को भोपाल का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

हरिनारायण चारी अब स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के मुखिया होंगे। संजय तिवारी भोपाल जोन के आईजी बने। चैत्रा एन शहडोल जोन की आईजी बनीं। ललित शाक्यवार को बालाघाट जोन का आईजी बनाया गया है। वहीं पंकज श्रीवास्तव को सीआईडी का आईजी बनाया गया है। 

उज्जैन के आईजी उमेश जोगा को ग्वालियर का परिवहन आयुक्त बनाए गया है ,  वहीं राकेश गुप्ता को उज्जैन का आईजी बनाया गया है , वह दूसरी बार आईजी के पद पर अपनी सेवा देंगे, वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमन यादव संचालक खेल एवं युवक कल्याण बनाए गए,  परिवहन आयुक्त रहे विवेक शर्मा पीटीआरआई के आईजी बनाए गए,  डी श्रीनिवास वर्मा को नारकोटिक्स आईजी का प्रभार सौंपा गया है.

आईपीएस अभय सिंह अभी तक भोपाल जोन के आईजी थे, अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है. नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी वेंकटेश्वर राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय भोपाल और एंटी नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button