एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, CM मोहन यादव ने दिए संकेत

प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की आहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद इसके संकेत दिए हैं, और अब दिल्ली से लेकर भोपाल तक सियासी हलचल बढ़ चुकी है। बताया जा रहा है कि यह विस्तार सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि बड़ा और रणनीतिक होने वाला है… जिसमें युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलन देखने को मिलेगा।

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस बार का मंत्रिमंडल विस्तार कई मायनों में खास होगा। कैबिनेट में युवाओं को ज्यादा अवसर दिए जाने की तैयारी है, ताकि सरकार में नई ऊर्जा और नई सोच को शामिल किया जा सके।

हालांकि, सिर्फ युवा ही नहीं अनुभवी नेताओं को भी बराबर तवज्जो दी जाएगी, ताकि प्रशासनिक संतुलन और राजनीतिक अनुभव दोनों कायम रहे। सबसे खास बात ये है कि यह पूरा मंत्रिमंडल विस्तार नरेंद्र मोदी सरकार के मॉडल पर तैयार किया जाएगा। यानी केंद्र की तरह ही प्रदर्शन, संतुलन और युवा प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता मिलेगी। दिल्ली में इसको लेकर मंथन जारी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और संगठन स्तर पर नितिन नबीन लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

एमपी के मंत्रियों के प्रदर्शन का रिव्यू पूरा हो चुका है, और अब उसी आधार पर नए चेहरों की एंट्री और कुछ बदलाव तय किए जाएंगे। जहां युवा जोश और अनुभवी नेतृत्व का मेल नजर आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button