MP News: सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के प्रयास रंग लाए, गणेश घाट पर नई सड़क बनेगी
किसी भी जनसेवक के लिए क्षेत्र की जनता की जान सबसे महत्वपूर्ण होती है, यही कारण है की जनसेवा के लिए सियासत में खास पहचान रखने वाले राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने मानपुर के गणेश घाट पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए जरूरी प्रयास किए हैं, जो अब सफल होते भी दिखाई दे रहे हैं.
मानपुर स्थित गणेश घाट पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए दिसंबर 2022 में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने संसद के शीत कालीन सत्र में शून्यकाल के दौरान सदन में खलघाट-मानपुर एनएच-3 पर आये दिन होने वाली गम्भीर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार एवं विभागीय मंत्री के ध्यानाकर्षण में लाकर अविलंब समाधान करने का आग्रह किया था।
हाल ही में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने अधिकारियों के साथ नई सड़क मार्ग का अवलोकन किया था, सोलंकी ने बताया कि, अब इस घाट पर लोगों को जान से हाथ नहीं धोना पड़ेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर घटनाओं पर विगत वर्ष एक लंबी चर्चा भी हुई थी। जिसके परिणाम स्वरूप यह गंभीर विषय अब हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगा। यह मार्ग जून 2024 तक बनकर तैयार हो जायेगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो हादसों के लिए पहचाने जाने वाले गणेश घाट पर अब दुर्घटनाओं पर विराम लगेगा, जहां जल्द ही नया मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा.