Bhopal news: उत्साह के साथ मना ‘नरेला रक्षाबंधन’ महोत्सव, मंत्री विश्वास सारंग ने बहनों से बंधवाई राखी
राजधानी भोपाल के विश्वकर्मा नगर मैदान में ‘नरेला रक्षाबंधन’ महोत्सव मनाया गया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को महिलाओं ने राखियां बांधी। हजारों महिलाएं इस महोत्सव में शामिल हुईं। मंत्री सारंग ने महोत्सव का शुभारंभ किया। हजारों महिलाएं मंत्री सारंग को राखी बांधने पहुंचीं। राखी बंधवाने के बाद मंत्री ने बहनों की सुरक्षा का वादा किया। साथ ही उपहार भी दिए।
बता दें कि मंत्री सारंग को हर साल हजारों महिलाएं रक्षासूत्र बांधती है। पिछली बार 1 लाख से अधिक महिलाओं ने राखी मांगी थी। एक सप्ताह तक महोत्सव चला था। मंत्री सारंग ने छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन कर रक्षाबंधन उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद महोत्सव शुरू हो गया। यह महोत्सव नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में होगा। करीब 7 हजार बहनों द्वारा राखी बांधने का कार्यक्रम किया गया था. इस कार्यक्रम का यह 14वां वर्ष है. इसे विश्व रिकार्ड में भी दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ.