MP: MP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संत का बड़ा दावा, बोले- समय आने पर नाम बताऊंगा

अयोध्या के त्रिकालदर्शी संत श्री रामलला सरकार महाराज ने इंदौर में ऐसा दावा किया है, जिसने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। मीडिया के सामने उन्होंने वचन दिया कि जब समय आएगा, तो वे पर्ची निकालकर चोरी करने वालों के नाम सार्वजनिक करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि चोरी में शामिल लोगों और धन किसके पास पहुंचा, इसका भी खुलासा करेंगे।
अयोध्या धाम से इंदौर आए त्रिकालदर्शी संत श्री रामलला सरकार महाराज ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि सनातन धर्म को बदनाम करने की एक साजिश है। उनका आरोप है कि मंदिर के भीतर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने इस कथित कृत्य को अंजाम दिया और इसके जरिए श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई।
उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ , पीएम मोदी और अमित शाह से मांग है की ऐसे गद्दारों को बीजेपी से दूर करे , अगर उन्हें दूर नहीं किया तो सनातन की सबसे बड़ी क्षति होगी , और बीजेपी जैसे पावन पार्टी की भी क्षति होगी जो सनातन धर्म की रक्षा और मानवता की स्थापना के लिए संकल्पित है।
सबसे बड़ा दावा तब सामने आया, जब संत रामलला सरकार ने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से वचन दिया कि उचित समय आने पर वे पर्ची निकालकर चोरी में शामिल लोगों के नाम बताएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस और प्रशासन अपना काम कर रहे हैं, इसलिए जांच पूरी होने तक उन्हें समय दिया जाना चाहिए।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस बीच संत रामलला सरकार के इन बयानों ने मामले को लेकर नई बहस छेड़ दी है।



