MP: इंदौर के राम भक्त का दिग्विजय सिंह को संदेश, “मुझसे वापिस लें मंदिर के चंदे की राशि”

इंदौर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। यह पोस्ट इंदौर निवासी राम सिंह मकवाना कि ओर से की गई बताई जा रही है। पोस्ट में राम सिंह मकवाना ने दिग्विजय सिंह के नाम 1,10,000 रुपए का चेक भरकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल पोस्ट में राम सिंह मकवाना ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को संबोधित करते हुए लिखा है कि, यदि वे राम मंदिर में दान की गई राशि वापस लेने के लिए कोर्ट जाने की बात कर रहे हैं, तो उन्हें कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि, इतनी राशि के लिए उनके जैसा एक छोटा-सा राम भक्त ही पर्याप्त है। इसी संदेश के साथ उन्होंने दिग्विजय सिंह के नाम 1,10,000 रुपए का चेक भरकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
राम सिंह मकवाना ने बताया कि, उन्होंने टीवी पर एक खबर देखी, जिसमें दिग्विजय सिंह की ओर से कथित रूप से कहा गया था कि, वे राम मंदिर में दिए गए चंदे की राशि वापस लेने के लिए कोर्ट जाएंगे। राम सिंह मकवाना ने कहा कि, दिग्विजय सिंह को कोर्ट जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। जब तक उनके जैसे राम भक्त मौजूद हैं, वे स्वयं 1,10,000 रुपए की राशि का चेक उनके नाम से देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, दिग्विजय सिंह जब चाहें इंदौर आकर यह चेक प्राप्त कर सकते हैं। उनका कहना है कि, राम मंदिर में दिए गए दान को वापस लेने के लिए न्यायालय जाने की जरूरत नहीं है।
फिलहाल, राम सिंह मकवाना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।



