Ujjain Rape Case का आरोपी गिरफ्तार, महाकाल TI ने बच्ची को लिया गोद

उज्जैन में 15 साल की बच्ची से रेप के आरोपी ने गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त से फरार होने का प्रयास किया। भागते समय वह गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट लगी है। जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है. दरअसल, आरोपी को पुलिस ने सुबह ही गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम भरत सोनी है। वह उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र की ही झुग्गी बस्ती का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने बच्ची के साथ जीवनखेड़ी में दुष्कर्म किया। वहीँ टीआई अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस जब आरोपी को जांच के लिए मौके पर लेकर गई, तो उसने वहां से भागने की कोशिश की। आरोपी ने अचानक दौड़ लगा दी। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस के जवान भी उसके पीछे भागे। इस दौरान आरोपी नीचे गिर पड़ा जिससे उसे चोट आई है।
उज्जैन के महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने पीड़ित बच्ची को गोद लेने की बात कही है। इस केस में टीआई अजय वर्मा ही इंवेस्टिगेशन कर रहे हैं। पीड़ित बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। 25 सितंबर को बच्ची बदहवास हालत में महाकाल थाना इलाके में दंडी आश्रम के पास मिली थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार हुआ है, घटना स्थल की तस्दीक के दौरान आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा था। पकड़ने के दौरान झडप में आरोपी और दो पुलिस कर्मी घायल महाकाल थाने के टीआई ने पीड़िता को गोद लेने की बात कही है। एसपी सचिन शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया है.