MP news: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केन-बेतवा परियोजना के लिए पीएम को दिया धन्यवाद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज भोपाल भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया , जहां उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हमला बोला।
दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस वार्ताओं संबोधित करते हुए कहा मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दी है उसके लिए पीएम का आभार प्रकट करते हू, वही उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना जिसका सपना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण पर भी अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण एक सराहनीय कार्य है।
बहरहाल अब देखना होगा कि, केन बेतवा परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र के कितने जिलों को इस परियोजना से लाभ पहुंचता है।