MP: CM हाउस में BJP कोर ग्रुप की पहली बैठक, UCC और महिला आरक्षण पर बड़ा मंथन

मध्यप्रदेश बीजेपी के नए कोर ग्रुप की पहली बैठक में बड़े फैसलों की नींव रखी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पर हुई इस हाई-लेवल बैठक में समान नागरिक संहिता यानी UCC और महिला आरक्षण कानून को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया गया। घंटों चली इस बैठक में संगठन से लेकर सरकार की रणनीति तक हर मुद्दे पर मंथन हुआ…
मध्यप्रदेश सीएम हाउस सियासत का सबसे बड़ा पावर सेंटर जहां बीजेपी के नए कोर ग्रुप की पहली बैठक में भविष्य की राजनीति का खाका खींचा गया…मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे…बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सांसद लता वानखेड़े, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए…
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भी कोर ग्रुप के साथ अहम मंथन किया…सूत्रों के मुताबिक बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भी रणनीतिक चर्चा हुई…बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि कोर ग्रुप की बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा की गई…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जनप्रतिनिधि जनता से संवाद करेंगे , बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। बैठक में यह भी तय किया गया कि महिला आरक्षण कानून यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा…साथ ही पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है…
दिल्ली से लौटने के कारण वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय थोड़ी देर से बैठक में पहुंचे, कुल मिलाकर बीजेपी ने अब मिशन मोड में आकर संगठन और सरकार दोनों मोर्चों पर रणनीति तेज कर दी है। UCC से लेकर महिला आरक्षण तक आने वाले समय में ये मुद्दे मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा असर डाल सकते हैं।



