MP: महिला आरक्षण पर BJP का “जन आक्रोश”, हेमंत खंडेलवाल ने बोला जुबानी हमला

भोपाल में सोमवार को बीजेपी की जन आक्रोश महिला पद यात्रा ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया , एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई ये पदयात्रा लोक भवन होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक आई…इस पद यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री, सांसद और महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुईं…
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा माता-बहनों के हक पर जो डाका डाला गया है उसकी नजीर विपक्ष ने पेश की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहते थे कि देश की बहनों को उनका हक मिले…लेकिन जब फैसला लागू करने का समय आया… तो विपक्ष ने रोड़ा अटकाया…
हेमंत खंडेलवाल ने महिलाओं से कहा कि, जब मौका मिले बहनें अपना आक्रोश दिखाएं, कांग्रेस नेताओं से पूछें कि बहनों को अपमानित करने का अधिकार किसने दिया। उनके घर जाकर पूछें उनकी सभाओं में पूछें जिस मां ने आपको जन्म दिया… उसके सपनों को तोड़ने का हक किसने दिया…
कुल मिलाकर महिला आरक्षण का मुद्दा अब सिर्फ संसद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सड़क पर भी सियासी संग्राम छिड़ चुका है…अब देखना होगा क्या ये आक्रोश आने वाले चुनावों में सियासी समीकरण बदलता है या फिर ये मुद्दा सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाता है।



