MP में BJP के महापर्व का आगाज, देश और प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू

BJP का सदस्य्ता अभियान शुरू हो चूका है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 3 सितम्बर को बीजेपी की सदस्य्ता लेने।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों को सदस्यता दिलाएंगे।
BJP का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में यह कल यानी 3 सितंबर से शुरू होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। वहीं, प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदस्यता दिलाएंगे। मध्य प्रदेश बीजेपी का लक्ष्य इस साल डेढ़ करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाना है. इसके लिए पार्टी हर बूथ पर अभियान चला रही है। पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर 200 से ज्यादा नए लोगों को सदस्य बनाना है। इसके लिए बीजेपी ने पहले ही प्रदेश के हर बूथ पर संगठन पर्व कार्यशाला आयोजित की थी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, शाम 5 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी बड़ा जश्न होग। 3 सितम्बर को दोपहर 2 बजे मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को सदस्यता दिलाऊंगा। सभी मंत्री भी सदस्यता ग्रहण करेंगे।
कुल मिलाकर देशभर में बीजेपी का सबसे अहम कार्यक्रम सदस्य्ता अभियान शुरू हो गया है जिसे लेकर बीजेपी बड़े लक्ष्य को लेकर उत्साहित नजर आ रही है।