एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रीगल तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

माल्यार्पण के पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी हुआ। जिसमें गायत्री परिवार के सोनू पंडित,हरीश मास्टर ,राजेंद्र पंडित ने “वैष्णव जन”मसीह समाज के अलीवार अल्फ्रेड,सिख समाज के ज्ञानी महेन्द्र सिंह ने भजन की प्रस्तुति दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि, हमें महात्मा गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेना चाहिए उन्होंने अहिंसा का जो मार्ग चुना है। वह हमारे लिए प्रेरणादायक है। लेकिन आज नफरत की राजनीति का बोलबाला है। आज सत्ताधारी दल अपने फायदे के लिए “फूट डालो और राज करो” की नीति अपना रही जो दुर्भाग्य पूर्ण है। श्रद्धांजलि सभा में महेंद्र सिंह रघुवंशी, देवेन्द्र सिंह यादव,अरविंद बागड़ी,अमन बजाज,किरण जिरेती एवं जौहर मानपुर वाला उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button