चुटकी-बजा-केजीवनशैलीताजा-खबरपर्दे-के-पीछेबॉलीवुडमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचलसाक्षात्कारस्वास्थ्य

job Alert: युवाओं के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी,चुनाव से पहले इन पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश में ये साल चुनावी है इस साल के आखिरी महीनों में चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश भर में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की नजर चुनाव से पहले होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं पर है। ऐसे में अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि चुनाव से पहले सरकार कुछ नई भर्तियों की घोषणा कर सकती है। हालांकि कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए लगातार भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं।

हम आज आपको बताते हैं कि दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में होने वाली सरकारी भर्ती और परीक्षाओं के बाद में मध्य प्रदेश में पटवारी परीक्षा संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है जो 12 अगस्त 2023 से 12 अक्टूबर तक चलेगी। साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा, कराधान सहायक, खेल अधिकारी, लाइब्रेरियन, सहायक प्रोफेसर और अन्य पद रिक्ति 2023 के लिए एमपीपीएससी नई भर्ती 2023 पीडीएफ अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत एमपीपीएससी कैलेंडर के अनुसार ये परीक्षाएं आयोजित हैं

सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 सितंबर-अक्टूबर

– राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 08 अक्टूबर 2023

– राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 30 अक्टूबर 2023 से 04 नवंबर 2023

– क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2022, 19 नवंबर 2023

– राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 10 दिसंबर 2023

– कराधान सहायक परीक्षा 2022, 17 दिसंबर 2023

– इसके अलावा मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में 385 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश ने ये भर्तियां निकाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button