एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Bhopal news: दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के BJP कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, क्या कुछ रहा खास, जानिए?

BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीडी शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता के बीच में जाकर उसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि वह हर बूथ पर 51% वोट हासिल करने का संकल्प लें।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अब कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस के मूल चरित्र के बारे में बातें करने लगे हैं और कांग्रेस के दोहरे तथा दोगले चरित्र के मुद्दे को उठा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कथा का आयोजन होने या कराने में कुछ भी गलत नहीं है, कोई भी करा सकता है, लेकिन इसे लेकर कांग्रेस के अंदर जो अंतर्द्वंद चल रहा है, कमलनाथ को उसका जवाब देना चाहिए। आचार्य प्रमोद जो कह रहे हैं, उस पर कमलनाथ को जवाब देना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता लगातार हिंदू धर्म पर आक्रमण करते आए हैं। लेकिन चुनाव नजदीक आते ही इन चुनावी हिंदुओं ने अपना दोहरा चरित्र दिखाना शुरू कर दिया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और उसके नेताओं के दोहरे चरित्र को पहचान गई है और जनता ने कांग्रेस को जवाब देना भी शुरू कर दिया है। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button