Bhopal मारेगा स्वच्छता में बाजी, नगर निगम ने सफाई का खास प्लान किया तैयार
भोपाल को साफ सुथरा करने में नाकाम साबित हो रहा नगर निगम अब शहर के लोगों से ही कचरा साफ करवाएगा. इसके लिए निगम ने एक प्रतियोगिता की शुरुआत की है, जिसके तहत गंदी जगह को खुद साफ करने वाले लोगों को पुरुस्कार दिये जाएंगे.
दरअसल, केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार इन दिनों पूरे देश में इंडियन स्वच्छता लीग के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरुक करने का लक्ष्य है, लेकिन राजधानी के नगर निगम ने प्रतियोगिता के बहाने शहरवासियों से ही सफाई कराने का यह अनोखा तरीका ढूंढा है. भोपाल की मेयर मालती राय ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर बताया कि, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक इस अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो भोपाल को साफ सुथरा करने में नाकाम साबित हो रहा नगर निगम अब शहर के लोगों से ही कचरा साफ करवाएगा. इसके लिए निगम ने एक प्रतियोगिता की शुरुआत की है, जिसके तहत गंदी जगह को खुद साफ करने वाले लोगों को पुरुस्कार दिये जाएंगे.