Bhopal लोकसभा सीट पर चुनावी हलचल, प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कैसा रहा कार्यकाल, जानिए

साल 2024 में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जाना है, जहां एमपी की 29 सीटों पर जनता अपने सांसद का चुनाव करेगी. वहीं मध्य क्षेत्र की भोपाल लोकसभा सीट पर भी चुनाव तैयारियां शुरू हो चुकी है. भोपाल लोकसभा सीट से वर्तमान में बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर सांसद हैं, चलिए अब हम आपको बताते हैं भोपाल लोकसभा सीट का हाल।
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 364822 मतों से करारी शिकस्त दी. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ये संसदीय सीट एक अनारक्षित सीट है. भोपाल एक शहरी संसदीय क्षेत्र है जहां साक्षरता दर 79.89% के करीब है. यहां 10,39,153 पुरुष और 9,18,021 महिलाएं मतदाता हैं. 67 मतदाता अन्य अथवा थर्ड जेंडर हैं. यहां अनुसूचित जाति की आबादी 14.83% के लगभग है और अनुसूचित जनजाति 2.56% के करीब है.
भोपाल संसदीय क्षेत्र 1984 से भाजपा का गढ़ है। पिछले आठ चुनाव से यहां भाजपा का कब्जा है 1984 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। पूर्व मुख्य सचिव रहे स्वर्गीय सुशीलचंद वर्मा यहां से 4 बार सांसद रहे। बाकी तीन चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्रियों में उमा भारती और कैलाश जोशी यहां से जीते। 2014 के चुनाव में आलोक संजर ने कांग्रेस के पीसी शर्मा को पराजित किया था। वहीं साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 364822 मतों से करारी शिकस्त दी.