MP: राऊ विधानसभा में फाग उत्सव, जीतू जिराती ने जनता के साथ मनाई होली

राऊ विधानसभा में फाग के रंग दिखने लगे हैं, जहां होली के बाद और रंगपंचमी से पहले अलग-अलग तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। होली पर अबकी बार फागुन के रंग के सादगी के संग कार्यक्रम का आयोजन संस्था सादगी की ओर से किया गया है, जहां राऊ विधानसभा में हुए इस आयोजन में पूर्व विधायक जीतू जिराती ने राऊ वासियों के साथ होली का त्यौहार मनाया।
संस्था सादगी के बैनर तले आयोजित हुए फाग उत्सव में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, और पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। फाग उत्सव में पूर्व विधायक जीतू जिराती का एक्टिव अंदाज देखने मिला, जहां जिराती में राऊ वासियों को सुमधुर नगमे सुनाए।
पूर्व विधायक जीतू जिराती ने राऊ वासियों को होली और रंग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए खास संदेश दिया है।