Indore: इंदौर के लिए GOOD NEWS, होलकर स्टेडियम में होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, इंदौर एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है। होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा… बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है….
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा…11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला यहां खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत इंदौर के होलकर स्टेडियम को 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मैच की मेजबानी सौंपी गई है। इस मैच के साथ ही इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है।
इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने तीन मैच जीते हैं और एक हारा है। अपनी बैटिंग-फ्रेंडली पिच के लिए मशहूर इस स्टेडियम हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबलों के लिए जाना जाता है…यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और अक्सर दर्शकों को चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है…
ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज जैसी ताकतवर टीमों के बीच मुकाबला फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर होने की उम्मीद है… ! इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये मौका किसी त्योहार से कम नहीं होगा…



