एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दिग्विजय-हरीश चौधरी में तनातनी, मीनाक्षी का नामांकन रद्द, कांग्रेस में बवाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है…राज्यसभा चुनाव से पहले जो कलह बंद कमरों में थी अब सरेआम कैमरों के सामने आ गई है! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई तू-तू, मैं-मैं अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच ऐसा टकराव हुआ जिसने पार्टी की एकता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द क्या हुआ  कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया। लेकिन असली ड्रामा तब हुआ जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता ही आपस में भिड़ गए। मीनाक्षी नटराजन अपनी बात रख चुकी थीं तभी मंच पर बैठे दिग्विजय सिंह ने इशारा किया कि कानूनी पक्ष रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता को मौका दिया जाए। लेकिन उनकी इस बात को नजरअंदाज कर दिया गया। दिग्विजय सिंह ने पास बैठे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से दोबारा धनोपिया को माइक सौंपने को कहा। इस पर हरीश चौधरी अचानक झल्ला गए और तल्ख लहजे में बोले- “अब रहने दीजिए, हमें अपने हिसाब से करने दीजिए।

चौधरी के मुंह से यह सुनते ही दिग्विजय सिंह सन्न रह गए। दिग्विजय सिंह जो कभी पार्टी के सबसे मजबूत स्तंभ माने जाते हैं उन्होंने हरीश चौधरी के हाथ जोड़ लिए और पूरी तरह खामोश हो गए। बाद में जीतू पटवारी, मीनाक्षी और खुद हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह से बार-बार मीडिया को संबोधित करने की मिन्नतें कीं, लेकिन नाराज राजा साहब ने साफ इंकार कर दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो हुआ वो सिर्फ बयानबाज़ी नहीं थी बल्कि कांग्रेस के भीतर चल रही सत्ता की लड़ाई का LIVE ट्रेलर था। यह पूरा घटनाक्रम बता रहा है कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी अब चरम पर है। क्या कांग्रेस इस डैमेज को कंट्रोल कर पाएगी…या फिर ये ‘तू-तू, मैं-मैं’ आगे और बड़ा सियासी तूफान बन जाएगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button