एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में BJP का क्लीन स्वीप, तीनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध जीत

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबला खत्म हो गया और अब BJP के तीनों उम्मीदवारों को आधिकारिक तौर पर विजयी घोषित कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने तीनों को निर्वाचन सर्टिफेकट सौंप दिए। 

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव इस बार पूरी तरह एकतरफा रहा। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने तीनों विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे।

दरअसल, कांग्रेस की ओर से मैदान में उतारी गई प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त हो गया था। इसके बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति ही समाप्त हो गई और भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं बची। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक घोषणा करते हुए भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया। प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। BJP ने इस जीत को संगठन की मजबूती और नेतृत्व पर भरोसे का प्रतीक बताया है।

वहीं, कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, जो पार्टी के अंदरूनी हालात पर भी सवाल खड़े करता है। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button