MP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बागेश्वर सरकार का बयान, बोले- यह करोड़ों हिंदुओं कि आस्था की चोरी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे चोरी का मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुद्दे पर अब कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, सीता का हरण करने वाले रावण का पूरा वंश नष्ट हो गया था, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को भगवान महादंड देंगे।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इन दिनों इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमान कथा कर रहे बागेश्वर सरकार ने इस घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रावण ने तो केवल माता सीता का हरण किया था, सीता का हरण करने वाले रावण का पूरा वंश नष्ट हो गया था,जो लोग राम मंदिर में चोरी जैसे पाप में शामिल हैं, उन्हें भगवान महादंड देंगे। कानून अपना काम करेगा और ईश्वर का न्याय भी अवश्य होगा।
बागेश्वर सरकार का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके समर्थक इस बयान का स्वागत कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


