एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में BJYM प्रेसीडेंट हेमांग जोशी की एंट्री, दावेदारों की दिखी एक्टिविटी!

इंदौर एयरपोर्ट पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सिर्फ स्वागत नहीं हुआ बल्कि इंदौर युवा मोर्चा का सियासी ट्रेलर देखने को मिला! डॉ. हेमांग जोशी की इंदौर एंट्री के साथ ही युवा मोर्चे के कई चेहरे फ्रेम में नजर आए। सौगात मिश्रा की कदमताल , सुमित मिश्रा और श्याम टेलर की मौजूदगी,.. और दावेदारों के बीच धीरज ठाकुर का विराट त्रिशूल के साथ शक्ति प्रदर्शन इंदौर के सियासी गलियरों में चर्चाओं में है। देखिये ये खास रिपोर्ट

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी जैसे ही इंदौर पहुंचे, स्वागत के लिए युवा मोर्चे के कई चेहरे सामने आए। सौगात मिश्रा ने जोशीला स्वागत किया, तो वही शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपने जुदा अंदाज में वेलकम किया,  प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर ने अगवानी की है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. हेमांग जोशी के सामने युवा मोर्चे के दावेदारों की मौजूदगी ने इस दौरे को और चर्चा में ला दिया।

धीरज ठाकुर ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी को विराट त्रिशूल भेंट किया। इस दौरान समर्थकों की मौजूदगी के साथ शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया। युवा मोर्चे के अलग-अलग चेहरों की सक्रियता के बीच यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ दावेदारी की चर्चाओं के लिहाज से भी सुर्खियों में रहा। हेमांग जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प और देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी।

कुल मिलाकर एक तरफ सेवा संकल्प का संदेश… और दूसरी तरफ युवा मोर्चे के चेहरों की सियासी सक्रियता! हेमांग जोशी की एंट्री के बाद अब देखना होगा कि  दावेदारों का सियासी भविष्य कितना उज्जवल होता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button